कुशीनगर विधानसभा के टेकुआटार मण्डल में किसान मोर्चा के नेतृत्व में ढ़ोल नगाड़े के साथ कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व जिला मंत्री को माला पहनाकर किया खुशी का इजहार

 *कुशीनगर* ।
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी  विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के दूसरे दिन भी भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। टेकुआटार मण्डल अध्यक्ष राजेश राव व किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दिनेश जायसवाल के नेतृत्व में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने टेकुआटार बाजार में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जीत की बधाई दी‌। भाजपाइयों ने पश्चिम बंगाल की जीत पर विशेष खुशी प्रकट करते हुए झालमुड़ी खाई और पेड़ा खिलाकर असम के जीत का जश्न मनाया।और मुख्य अतिथि के रूप में आये जिला मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
      इस अवसर पर जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनन्द ने कहा कि तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर देश की जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। आज गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक भाजपा का भगवा ध्वज शान से लहरा रहा है, जो राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की जीत का प्रतीक है। जिला मंत्री ने बंगाल विजय को खास बताते हुए कहा कि यह ‘भय की राजनीति’ पर ‘भरोसे की राजनीति’ की विजय है। 

यह भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व पर बंगाली मानुष का ये उस अडिग विश्वास की हुंकार है जिसने डर, तुष्टिकरण और हिंसा की राजनीति को जड़ से उखाड़ फेंका है। जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनन्द ने आगे कहा कि *आसाम और पश्चिम बंगाल तो ट्रेलर है असली फिल्म तो 2027 में उत्तर प्रदेश में रिलीज होगी*।

   मण्डल अध्यक्ष राजेश राव ने बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत को वहां के कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हुए कहा कि यह उन असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है जिन्होंने वर्षों तक कठिन परिस्थितियों में संगठन को मजबूत किया। अनेक कार्यकर्ताओं ने हिंसा झेली, परिवारों ने कष्ट सहकर भी विचारधारा का साथ नहीं छोड़ा और कई कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की आहुति तक दी।

   किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि कहा कि आज बंगाल के गांव गांव में जश्न मन रहा है।गांव की महिलाएं अबीर गुलाल लगा रही हैं, पटाखे फोड़े जा रहे हैं।ऐसा लग रहा है मानो बंगाल को वर्षों के राजनीतिक आतंक से आजादी मिली हो।

   इस अवसर पर चन्द्रबली गोंड, अविनाश पाण्डेय,पवन गुप्ता, राधेश्याम मद्धेशिया, दिनेश चौधरी, पारसनाथ कुशवाहा, मनोज मद्धेशिया, दुर्गेश जायसवाल, गोपाल राव, प्रदीप दूबे,अरुण सिंह, राजकिशोर मद्धेशिया, राजेश राव, लालबहादुर चौहान, कुंवर मद्धेशिया,भोला रावत आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ