झांसी! दिनांक 13.05.2026 को महाप्रबंधक, प्रयागराज के झांसी आगमन पर नार्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज संघ के सहायक महासचिव श्री इंद्रविजय सिंह जी नेतृत्व मे महाप्रबंधक महोदय को शाॅल उड़ाकर श्रीफल भेंट कर उनको 07 सूत्रीय ज्ञापन देकर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुये शीघ्र निस्तारण की माॅग की
मंडल सचिव श्री गौरव श्रीवास्तव ने महाप्रबंधक महोदय को अवगत कराया कि झांसी मंडल मे ट्रेकमेन्टनरो से लगभग 20 कि.मी की पेट्रोलिंग बीट कराई जा रही है जिसके कारण न केवल इस संवर्ग मे रनओवर की कई घटनाये घटित हुई है और इस प्रकार की घटनाओं की आशंका अत्याधिक होने के सम्भावना भी बनी रहती है । पेट्रोलिंग बीट के दौरान ट्रेकमेन्टेनर को एक थैला जिसका वजन लगभग 07-08 किलो होता है उसको लेकर दौड़ना पड़ता है जो कि इस बढ़ते तापमान मे अत्याधिक कष्टदाई होता है गौरव श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि झांसी मंडल मे इंजीनियरिंग गेटो पर की-मैन का कार्य जी.पी 2400/2800 के कर्मचारियों से कार्य नही कराया जा रहा है ओर उन्होने माॅग की कि झांसी मंडल मे स्थित सभी इंजीनियरिंग गेटो पर पात्रता के अनुसार जी.पी 2400/2800 के कर्मचारियों को पदस्थ करने हेतु दिशा निर्देश जारी किये जाये
इसके अलावा निम्न मदो पर भी विस्तार से चर्चा हुई और महाप्रबंधक महोदय के द्वारा सभी मुद्वदो को गम्भीरता से सुनकर शीध्र निस्तारण करने हेतु आश्वसत किया
रिपोर्ट राशिद पठान
0 टिप्पणियाँ