18 जून 2026 प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित कन्या जन्मोत्सव’’ कार्यक्रम में सहभागिता कर नवजात बालिकाओं का स्वागत किया तथा प्रसूताओं को बेबी किट वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम का उद्देश्य ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान महिला आयोग सदस्य ने कहा कि बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जन्म को उत्सव के रूप में मनाना और उन्हें समान अवसर प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार बेटियों के संरक्षण, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने 17 प्रसूताओं को बेबी किट वितरित करते हुए नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के उपरांत प्रतिभा कुशवाहा ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल परिसर, ओपीडी में मरीजों और तीमारदारों से बातचीत की तथा उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के बाहर नाली में जलभराव की समस्या मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर में स्वच्छता साफ-सफाई एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में स्वच्छ वातावरण और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मरीजों का अधिकार हैं तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान भाजपा से रामजी मिश्रा व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

इसके बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला कारागार पहुंचकर वहां निरुद्ध महिला बंदियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान दो महिला कैदियों ने अपनी व्यक्तिगत एवं कानूनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। प्रतिभा कुशवाहा ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। कारागार निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला बंदियों द्वारा सिलाई एवं हस्तशिल्प के तहत तैयार किए गए कपड़ों का अवलोकन किया और उनके विपणन की संभावनाओं पर जेल प्रशासन से चर्चा की। उन्होंने महिला बंदियों को क्रोशिया, सिलाई-कढ़ाई तथा शिक्षा संबंधी गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
0 टिप्पणियाँ