सीतापुर-सिधौली/ मोहर्रम के त्यौहार को लेकर कोतवाली सिधौली में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान कोतवाली प्रभारी ने उपस्थित ताजियेदारों,और क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने त्योहार को भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
और कहा कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वाले और सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट डालने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। यदि कोई भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ताजिया जुलूस के मार्ग और समय का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। बिजली के तारों और रास्तों की समस्याओं को समय से दूर करने का आश्वासन भी दिया।
बैठक में मौजूद संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं ने प्रशासन को त्योहार के दौरान पूर्ण सहयोग देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर क्षेत्र के ग्राम बाड़ी सहित आसपास के गांव के संभ्रांत लोग एवं ताजिया कमेटियों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ