रियल एस्टेट की कंपनी रेड हिल के एजेंट के साथ जमीन खरीदने गए व्यक्ति व एजेंट की सड़क हादसे में मौत

मृतक के घर संवेदना व्यक्त करने भी नहीं गये रेड हिल्स कंपनी के प्रबंधक, परिजनों ने किया मुआवजे की मांग, इस घटना में कई घायलों चल रहा इलाज* 

 *रेड हिल्स कंपनी के प्रबंधक एजेंट के परिवार को आर्थिक सहायता पहुंचाई परंतु साथ में जमीन खरीदने गए मृतक परिवार के तरफ सहायता के लिए पीछे खींचा हाथ, परिवार में आज भी पसरा है मातम* 

 *कुशीनगर* 

 जनपद के तमकुही राज थाना क्षेत्र में एक  हृदय विधायक घटना पिछले दिनों 22 जून 2026 को चीख पुकार और मातम में बदल गई।जब घर बनाने की सपना संजोये ग्राम सभा लक्ष्मीपुर बुजुर्ग थाना तमकुही राज निवासी अनिल कुमार पुत्र भानु प्रसाद घर बनाने के लिए जमीन खरीदने विगत 22 जून को रेड हिल कंपनी के बुलावे पर अपने लड़के प्रदीप और बहनोई का छोटा भाई अमोद के साथ रेट हिल कंपनी के एजेंट रविंद्र और ड्राइवर विजय शर्मा के साथ गोरखपुर जमीन खरीदने के लिए गए थे।

 जमीन देखकर लौटते समय ड्राइवर द्वारा तेज गाड़ी चलाने के कारण कसया थाना क्षेत्र के पकवाईनार के समीप सड़क पर तेजगति से वाहन चलाते हुए खड़ी ट्रक में पीछे से जाकर चार पहिया वाहन घुस गया।

 जिसमें  अनिल कुमार और ड्राइवर रविंद्र की मौत हो गई बाकी लोग  गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। और मृतक अनिल कुमार और रविंदर का शव पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और अनंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था।

घटना के बाद रेड हिल कंपनी के प्रबंधक आलमगीर अंसारी द्वारा ड्राइवर के घर पहुंच कर उसका अंतिम संस्कार में मदद करते हुए नगद धनराशि व जमीन भी दिया गया है जो सराहनीय कार्य है परंतु संवेदना को तार तार करते हुए संवेदनहीनता की प्रकाष्ठा को भी मात देते हुए समाचार लिखे जाने तक जमीन खरीदने गए व्यक्ति की मौत के बाद उसके दरवाजे तक संवेदना व्यक्त करने भी रेड हिल कंपनी के मैनेजर आलमगीर का आज तक नहीं पहुंचाना और कोई सहायता नहीं उपलब्ध कराना इस बात का घोतक  है कि वह व्यक्ति पैसे के लालच में दूसरे की जान की कीमत की परवाह नहीं करते हुए घोर संवेदनहीनता बरता है जिस पर परिवार के लोगों ने घोर आपत्ती जाहिर करते हुए बताया है कि उसकी जमीन को खरीदने के लिए अग्रिम धनराशि भी दी गई थी और उसी के कहने पर उसके ड्राइवर ने गोरखपुर में जमीन दिखाने ले गया था और लौटते समय यह हादसा हुआ जिसके बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया है घटना के 7 दिन बाद अभी तक कसया थाने में आलमगीर के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नही हुई है। मृतक अनिल कुमार के परिजनों ने रेड हिल ग्रुप के प्रबंधक से सहायता एवं मुआजे की मांग की है। परिजनों ने कहा है कि अगर न्याय नहीं मिला तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी रेड हिल कंपनी की होगी।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ