एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर हुई कार्रवाई, बस स्टैंड से दबोचा गया 19 वर्षीय आरोपी*
पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना सिधौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
*क्या है पूरा मामला:*
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी श्री विशाल गुप्ता के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विजयेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सिधौली पुलिस टीम लगातार वांछितों की तलाश में थी। इसी क्रम में उपनिरीक्षक हरिशचन्द्र यादव मय हमराह कांस्टेबल अजय सिंह ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को धर दबोचा।
*कैसे हुई गिरफ्तारी:*
दिनांक 26 जून 2026 को सुबह करीब 10:45 बजे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना सिधौली क्षेत्र के बस स्टैंड से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया अभियुक्त थाना सिधौली पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 166/26 धारा 87/137(2)/65(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट* में वांछित चल रहा था।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*
*नाम:* जितेन्द्र पाल
*पिता का नाम:* रामचन्द्र पाल
*निवासी:* ग्राम कुन्हारनपुरवा, थाना मच्छरेहटा, जनपद सीतापुर
*उम्र:* करीब 19 वर्ष
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
*पुलिस टीम में शामिल:*
इस सफलता में उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र यादव एवं कांस्टेबल अजय सिंह, थाना सिधौली की मुख्य भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने बताया कि जिले में लूट, चोरी, नकबजनी, छिनैती व महिला-बाल अपराध में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
--
0 टिप्पणियाँ