सहायक पर्यटन अधिकारी द्वारा आयोजित भंडारे में सैकड़ों ने ग्रहण किया प्रसाद

हनुमान जी की भक्ति से होता है कल्याण : रजनीकांत मणि* 

 *कुशीनगर* ।
ज्येष्ठ मास के आठवें मंगलवार को बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित बुद्ध मार्ग पर महा परिनिर्वाण मंदिर के सामने सहायक पुरातत्व अधिकारी शादाब खान ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया। जहां सैकड़ों देशी और विदेशी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
द्वि मास लगने से इस वर्ष ज्येष्ठ मास में आठ मंगलवार गणना में हैं। विशाल भंडारे का शुभारंभ पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने प्रभु श्रीराम के भक्त हनुमान जी के चित्र के समक्ष पूजन अर्चन कर किया। विधायक श्री मणि ने कहा कि मंगलवार को हनुमान जी की भक्ति से कल्याण होता है आज के दिन आयोजित भंडारा बहुत ही शुभ है। आयोजक शादाब खान वर्षों से लखनऊ में युवाओं के साथ ज्येष्ठ मास के मंगलवार को भोजन कराते रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि भंडारे के माध्यम से जन मानस की सेवा की भावना मेरे दिल में जगी थी तबसे भंडारे का आयोजन करता हूं और जबसे कुशीनगर में तैनात हूं स्थानीय साथियों के सहयोग से यह कार्यक्रम चल रहा है। भंडारे में श्री खान की पत्नी प्रियंका खान, पुत्र गण समर खान, सुहान खान और बच्चों ने भी प्रसाद परोसा। 

इस दौरान पं वीरेंद्र त्रिपाठी, केशव सिंह, अंबिकेश त्रिपाठी, डॉ हिमांशु शेखर, टीके राय, रोटरी क्लब संरक्षक वाहीद अली, अभिषेक कुमार गोंड, विवेक कुमार गोंड, हिमांशु पाण्डेय, चंद्र प्रकाश शर्मा भोलू, गुलशन, राजा राम सिंह, आनंद पाठक, राहुल प्रसाद, राहुल सिंह सहित स्वयंसेवकों ने सहयोग किया।

 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ