45 वर्षीय व्यक्ति का गन्ने की खेत में मिला शव

 मृतक 19 जून क़ो तिलक समारोह में जाने के लिए घर से निकला था,  नही लौटा वापस* 

 *कुशीनगर* ।
जनपद के कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा बटेसरा माफ़ी टोला गांव  में मंगलवार क़ो एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में गन्ने की खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गयी।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार क़ो बटेसरा माफ़ी टोला गांव  स्थित गन्ने की खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिला। शव क़ो देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और पुलिस क़ो सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव क़ो कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुट गई।

 कॉफी मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त राजेंद्र चौहान पुत्र श्यामबलीचौहान (45) वर्ष, निवासी ग्राम नादह, जनपद कुशीनगर के रूप में हुईं ।सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान करते हुए बताया कि वह 19 जून क़ो  घर से एक तिलक समारोह में थाना कसया अंतर्गत माफ़ी टोला गांव के लिए निकले थे, लेकिन घर वापस नही आए। उनकी कॉफी खोज बीन की गई।आज उनका शव मिला है। पुलिस ने शव क़ो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कसया आशुतोष सिंह ने कहा कि बटेसरा माफी गांव के बाहर गन्ने की खेत में एक व्यक्ति का शव मिला है। 

जाँच कार्रवाही की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ