*कुशीनगर*
कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पीएन पाठक ने मंगलवार को सोहसा पट्टी गौसी के टोला छपरा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने सड़क, बिजली, पेयजल, आवास तथा अन्य जनसमस्याओं को विधायक के समक्ष रखा।
विधायक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और कई मामलों में मौके पर ही समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को सुनने और त्वरित समाधान के लिए विधायक पीएन पाठक का आभार व्यक्त किया। चौपाल कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र के रामबर चरगहा में भाजपा कार्यकर्ता रमेश मद्धेशिया के माता जी के ब्रह्मभोज में शामिल होकर उनकी चित्र पर पुष्प अर्पित करश्रद्धांजलि दिया व परिजनों को ढाढ़स बधाया।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजेश राव, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रताप सिंह, संजीव सिंह (सिब्लू),आदित्य तिवारी,संजीव दुबे, संजय राव, अचमभीत सिंह, राजेश राव, बलवंत तिवारी आदि मौजूद रहे
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ