प्रतापगढ़। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम की ग्राम पंचायत प्रेमधर पट्टी में आयोजित रात्रि चौपाल में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों को उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल में स्वास्थ्य विभाग,आईसीडीएस, शिक्षा विभाग,कृषि विभाग तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे। जिलाधिकारी ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं,उनकी पात्रता,लाभ तथा आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान आईसीडीएस विभाग की ओर से आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी,प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा जनता को योजनाओं का लाभ सरलता और सुगमता से उपलब्ध कराया जाए। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम मोहन मीना, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, डीसी एनआरएलएम देव कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ