सीतापुर (शार्प मीडिया) पर्यावरण बचाओ और हरियाली बढ़ाओ के संकल्प के साथ विधानसभा सिधौली क्षेत्र के भवानीपुर जटहा में सोमवार 06-07-2026 को वृक्षारोपण वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मनीष रावत ने पौधा लगाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि *"आइए, अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ भविष्य का निर्माण करें।"*
विधायक जी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए हर नागरिक को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। वृक्ष ही जीवन हैं और हमें इन्हें बचाना होगा।
कार्यक्रम में बीडीसी सगीर अली बाड़ी, नंदकिशोर यादव, राजकिशोर यादव, वन क्षेत्र अधिकारी रोहित निगम, डिप्टी रेंजर, वन दरोगा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सियाराम यादव, विनोद यादव सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
वन विभाग की टीम ने कार्यक्रम स्थल पर फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के सैकड़ों पौधे लगवाए। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को पौधों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने ग्रामवासियों से अपील की कि लगाए गए पौधों की देखभाल करें ताकि वो बड़े होकर पर्यावरण को शुद्ध कर सकें।
_"भवानीपुर जटहा में पौधा लगाते हुए विधायक मनीष रावत। साथ में वन अधिकारी रोहित निगम व अन्य गणमान्य लोग।"_
0 टिप्पणियाँ