जन जागरण संदेश जितेन्द्र सिंह राजपूत
*उत्तर प्रदेश में मॉडल गौशालाओं, बायोगैस एवं गौ-आधारित रोजगार योजना की घोषणा का महासंघ ने किया स्वागत*
लखनऊ/गाज़ियाबाद, 29 जुलाई 2026।
उत्तर प्रदेश के प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार के अनुसार, माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के सभी जनपदों में मॉडल गौशालाओं, बायोगैस प्लांट तथा गोबर-गोमूत्र आधारित रोजगार को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण घोषणा की है। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ ने इस ऐतिहासिक निर्णय का हृदय से स्वागत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है।
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कलीम भारतीय ने कहा कि अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ लंबे समय से माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन पत्रों के माध्यम से आधुनिक एवं आत्मनिर्भर गौशालाओं की स्थापना की मांग करता रहा है। महासंघ प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान जितेन्द्र सिंह पंवार द्वारा बताया कि गौ रक्षक संगठन के दिए गए युपी सरकार ने सभी से ओर सुझाव मांगे गए हैं, राजस्थान प्रदेश सरकार भी उन सभी विषयों पर जल्द संज्ञान कि मांग कि गौ रक्षक संगठन के सुझावों में बायोगैस प्लांट, डेयरी विकास, गोबर एवं गोमूत्र आधारित उद्योग, जैविक खाद निर्माण तथा गौ-आधारित रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण बिंदु प्रमुख रूप से शामिल थे।
महासंघ का मानना है कि मुख्यमंत्री जी की यह घोषणा गौ संरक्षण को नई दिशा देने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी तथा गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।
अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का इस जनहित एवं गौहित के ऐतिहासिक निर्णय के लिए हार्दिक अभिनंदन करता है तथा आशा व्यक्त करता है कि इस योजना का शीघ्र एवं प्रभावी क्रियान्वयन प्रदेशभर में किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ