डीआईजी गोरखपुर ने भी कसया थाने पहुंच कर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी से लिया घटना का विस्तृत जानकारी
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज,बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू
*कुशीनगर* ।
योगी जी की जीरो टॉलरेंस नीति को तार तार करने वाले कसया थाने में तैनात दो दुस्साहसी और वहशी सिपाहियों पर कुशीनगर पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके आरोपी दोनों सिपाहियों की गिरफ्तारी कर मेडिकल जांच कराकर जेल भेज दिया गया है। इतना ही नही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने बर्खास्तगी की विभागीय प्रक्रिया भी शुरू कर दिया है।
इस मामले को लेकर बुद्धवार शाम को डीआईजी गोरखपुर एस चनप्पा कसया थाने पर पहुंचे।जहां पहले से मौजूद पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर राकेश प्रताप सिंह और क्षेत्राधिकारी कसया डॉ अजय कुमार सिंह से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी लिया और अन्य पहलुओं पर भी गहनता से जाँच किया।
सूत्रों की मानें तो थाना क्षेत्र में आने वाले होटल,ढाबा और गेस्ट हाउसों में चल रहे देह व्यापार या अनैतिक कार्यों के बदले होने वाली वसूली भी ऐसे ही सिपाहियों के हाथों में रही है।
पुलिस वालों द्वारा सरे आम एक लड़की को उठाकर उसे गाड़ी में जबरदस्ती ले जाना ,छेड़खानी और गलत कृत्य करना साथ ढाबा संचालक से शराब और शबाब का मांग करना और उसके लिये प्रताड़ित करना, यह दर्शाता है कि खाकी बेलगाम हो चुकी है और ऐसे खाकी वालों पर सख्त कार्यवाही की जरूरत है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा इस प्रकरण को गंभीरता से लिया जाना इस बात का प्रमाण है की ऐसे कुकृत्यों को सह देने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही होना तय है।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ