Sharp Media News Agency
सिधौली: सपा प्रदेश सचिव रामपाल भार्गव के नेतृत्व में हुआ पासी समाज सम्मेलन, हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल
*सीतापुर।* समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एडवोकेट *ए. रामपाल भार्गव* के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र 152-सिधौली की ग्रामसभा मलेथू स्थित गोलैय्या चौराहे पर पासी समाज सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पासी समाज के सम्मानित बंधुओं एवं मातृशक्ति ने उपस्थित होकर सामाजिक एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव रामपाल भार्गव ने कहा कि *"पासी समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। हमारा संकल्प है - सामाजिक न्याय, शिक्षा, सम्मान और अधिकार।"*
सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज को शिक्षित होने, एकजुट रहने और अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।
आयोजकों ने आए हुए सभी लोगों के अपार स्नेह, समर्थन और सहभागिता के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सपा के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, बीडीसी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
🚩 *पासी समाज सम्मेलन सम्पन्न* 🚩
*स्थान:* गोलैय्या चौराहा, ग्रामसभा मलेथू, विधानसभा 152-सिधौली
*नेतृत्व:* सपा प्रदेश सचिव एड0 रामपाल भार्गव जी
*नारा:* सामाजिक न्याय • शिक्षा • सम्मान • अधिकार
सभी सम्मानित बंधुओं एवं मातृशक्ति का हृदय से आभार
रघुवर दयाल शुक्ल की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ