घर में सो रहे 22वर्षीय युवक का सड़क पर मिला शव, परिजनों ने गोबरही चौराहे पर शव रख किया प्रदर्शन


 हत्या के पीछे अवैध प्रेम संबंध की आशंका,

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित अज्ञात पर हत्या का मुकदमा किया दर्ज

 *दोनों आरोपियों को  पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किया गिरफ्तार* 
 *कुशीनगर* 
जनपद के कसया थाना क्षेत्र के डुमरी चूरामन छपरा गांव के बाहर गोबरही से हेतिमपुर मार्ग पर स्थित एक घर के सामने मंगलवार की सुबह सड़क पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक सोमवार रात गांव के बाहर स्थित अपने मकान में सोया था। सुबह लगभग 5 बजे कुछ ग्रामीण जब सड़क पर टहलने निकले तो उन्होंने शव को सड़क पर देखा। 
जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव सड़क पर फेंके जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार डुमरी चूरामन छपरा निवासी कोटेदार योगेंद्र मद्धेशिया का 22 वर्षीय पुत्र मोहित मद्धेशिया सोमवार रात हेतिमपुर-गोबरही मार्ग स्थित अपने मकान में सोने गया था। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे स्थानीय लोगों ने मकान के सामने सड़क पर उसका शव पड़ा देखा। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची।
परिजनों का आरोप है कि मोहित की हत्या मकान के अंदर की गई और इसके बाद शव को मकान से घसीटते हुए बाहर लाकर सड़क पर फेंक दिया गया। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की चर्चा भी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक  पुष्टि नहीं की है।
सूचना मिलते ही कसया सीओ व एस एच ओ मयफोर्स घटना स्थल पर पहुँचकर वहाँ से मिले साक्ष्यों के आधार परतत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल दो संदिग्धों को अपने कस्टडी में ले लिया।
इस हत्याकांड की खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई।
घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही मौके पर कसया  एसडीएम और तहसीलदार धर्मवीर सिंह पहुंचे।और परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की और उन्हें हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने पहले घर के बाहर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रशासन के काफी मान मनौव्वल के बाद भी परिजन और ग्रामीण शव का पुलिस को सौंपने को तैयार नहीं हुए और शव लेकर घर से करीब एक किलोमीटर दूर गोबरही चौराहे पर पहुंच गए और कसया-रामकोला मार्ग पर जाम लगा दिया। जहाँ करीब 3  घंटे तक हंगामे के कारण आवागमन प्रभावित रहा।

मृतक के पिता योगेंद्र मद्धेशिया ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को एक मोबाइल मिला है। मोबाइल के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने मांग की कि हिरासत में लिए गए दोनों लोगों को उनके सामने लाकर पूछताछ की जाए और मामले का खुलासा किया जाए।
 फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाया

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का अथक प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने करीब दोपहर 12 बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ कसया ने बताया कि परिजनों के तहरीर के आधार पर दो नामजद अरविंद व शैलेश सहित अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों नामजद के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है आगे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मोहित चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह धनकुटी मशीन चलाकर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। उसके तीन बड़े भाइयों का विवाह हो चुका है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार सहित क्षेत्र में मातम छा गया।सूचना मिलते ही घटना स्थल पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के का जमावड़ा लग गया। मौके पर एम एलसी प्रतिनिधि व भाजपा नेता सुधीर राव,विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रताप सिंह,संतोष सिंह, सिब्लू सिंह, सतवंत यादव,अमरनाथ मद्धेशिया, विनोद गुप्ता, पवन दुबे,बलराम राव सहित अन्य ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया।

 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ