कुशीनगर
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर केशव कुमार द्वारा कैम्प कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता एवं पूर्ण समर्पण के साथ करने की शपथ दिलाई।
इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक ने भी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।तथा जनपद के सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालयों और थानों पर भी प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर व टैग लगाकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान इन स्थानों पर उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्टाफ को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ