लखनऊ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली का भव्य प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने के पश्चात लखनऊ के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1 बजे माननीय मंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी जी के आवास, 17 विक्रमादित्य मार्ग से हुई। इसके बाद दोपहर 3 बजे क्राइस्ट चर्च कॉलेज, हजरतगंज, लखनऊ में आयोजित कार्यकर्ता स्नेह संवाद कार्यक्रम में कुंवर बासित अली जी ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली जी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
 प्रधानमंत्री जी का ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का मंत्र समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के ऊर्जावान नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी संगठन को नई गति और नई ऊर्जा मिल रही है। 
उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद, संगठन का विस्तार और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाएगा।
कुंवर बासित अली जी ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान से कहीं अधिक सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। 
वह देशभर में अल्पसंख्यक समाज के बीच संपर्क एवं संवाद को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने लखनऊ में प्रथम आगमन पर मिले अपार स्नेह, आत्मीयता और भव्य स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।लखनऊ की धरती पर मिला यह स्नेह और कार्यकर्ताओं का उत्साह नई जिम्मेदारी के संकल्प को और अधिक मजबूत करने वाला है।
इस दौरान राज्यमंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी जी, भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री देवेश कोरी जी, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्षगण, जिला अध्यक्ष गण, पूर्व प्रदेश अध्यक्षगण, वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

सभी ने नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को आत्मीयता के साथ स्वागत एवं शुभकामनाएं देकर नई जिम्मेदारी के लिए अपना स्नेह और समर्थन व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ