भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि।

कुशीनगर 
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र और पार्टी पदाधिकारियों ने बुद्धवार 16 अगस्त को देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम मे उपस्थित भाजपाइयों ने सर्वसमावेशी व्यक्तित्व के धनी अटल जी की पुण्यतिथि पर उनके विचारों,गुणों को अपने जीवन और अपने व्यवहार मे उतारने का संकल्प लिया।
      जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने कहा कि अटल जी ने भारतीय राजनीति के इतिहास में स्वर्णिम गाथा लिखने का काम किया। उनके नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर तेजी से आगे बढ़ा। अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी।अटल बिहारी वाजपेई ने हमारे देश की प्रगति को बढ़ावा देने और कई क्षेत्रों में इसे 21 वीं सदी में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1924 में ग्वालियर में जन्मे वाजपेयी कई दशकों तक भाजपा का चेहरा थे और पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे जिन्होंने कार्यालय में पूर्ण कार्यकाल पूरा किया हो। उन्होंने कहा कि अटल जी के आदर्शो को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    इस अवसर पर जिला महामंत्री सुदर्शन पाल जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य,अमर पाण्डेय,छोटू भारतीय, गोल्डेन पाण्डेय,सन्जन शाह, मनीष विश्वकर्मा, राजकुमार आदि मौजूद रहे।।               
   दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ