राज्य मंत्री विजयालक्ष्मी गौतम की उपस्थिति में हुआ स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित

 राज्य मंत्री विजयालक्ष्मी गौतम की उपस्थिति में हुआ स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित

*वीरों को नमन कार्यक्रम के दृष्टिगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को किया गया सम्मानित*

*सभी विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वालों अधिकारियों/ कर्मचारियों को किया गया सम्मानित*

*छात्र छात्राओं के द्वारा किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण*
कुशीनगर।।
          आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उल्लेखनीय है कि आजादी के हम 76 वर्ष पूर्ण कर लिये है तथा 77वें वर्ष में प्रवेश कर रहे है। स्वतंत्रता दिवस सम्बंधी मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री ग्राम्य विकास एवं ग्रामीणअभियंत्रण विभाग श्रीमती विजयालक्ष्मी गौतम  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के लाइव प्रसारण के बाद राज्य मंत्री  द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रगान के बाद संविधान की शपथ दिलायी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मान, पुलिस विभाग सहित स्वास्थ्य विभाग,उद्यान विभाग,आंगनवाड़ी कार्यकार्तियों, युवा कल्याण विभाग,आदि के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। 2022 बैच के प्रशिक्षु आई.ए.एस. को सम्मानित कर उनके अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
      मा0 राज्य मंत्री ने जनपदवासियों एवं देशवासियों को अमृत काल की पावन बेला पर 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए देश के आजादी में वीर शहीदों के योगदान को याद किया गया तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी विकास परक योजनाओं की जानकारी दी।
           राज्य मंत्री श्रीमती विजयालक्ष्मी गौतम ने सभा को अपने सम्बोधन दौरान भारत वीर जवान शहीदों को याद करते हुए कहा कि ये हमारे पूर्वजों द्वारा दी गई आजादी ये लाखों देश प्रेमियों की कुर्बानियों का नतीजा है, जिन्होंने देश को आजाद कराने में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा हंसते हंसते फांसी पर चढ़ गए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी चंद्रशेखर आजाद,राम प्रसाद बिस्मिल, शहीद भगत सिंह सहित सभी ने देश की आजादी में अपना अलग-अलग योगदान दिया। कहा कि देश की आजादी में महिलाओं ने अपने अपने आभूषणों को उतार दिया, किसी ने अपना भाई किसी ने पिता तो किसी ने अपने पति को खोया, तब जाकर देश की आजादी मिली। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में जनपद कुशीनगर के 74 क्रांतिकारियों को सजा हुई थी। उन्होंने कहा कि आज हम पूर्ण रूप से स्वतंत्र हैं कहीं भी आ जा सकते हैं।भारत आज दुनिया की तीसरी अर्थ व्यवस्था के रूप में उभर रहा है,उन्होंने चन्द्रयान का भी जिक्र किया, तथा नारी शक्ति व नारी सम्मान के सम्बन्ध में मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,को चरितार्थ किया आज सरकारी नौकरीयों में महिलाओं की बराबर की हिस्सेदारी है,नारी अब अबला नही है, शिक्षा के क्षेत्र में 95 प्रतिशत बेटियों के भविष्य उज्ज्वल हैं। कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बेटियां आईएस/पीसीएस सेवा सहित अन्य विभागों  में आकर  महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आज बेटियां स्वतन्त्र व स्वस्थ हैं। उन्होंने इंसेफेलाइटिस का जिक्र करते हुए पूर्वर्ती सरकारों में हुई अत्यधिक जन हानि, के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए कहा कि आज इस भयावह बीमारी से काफी हद तक काबू पा लिया गया है।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार आज स्वास्थ्य/शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत साफ सफाई, शौचालय, पेयजल, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा स्वयं सहायता  समूहों के माध्यम से महिलाएं कार्य कर रही हैं, महिलाओं को स्वालम्बी बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। ओडीओपी योजना अंतर्गत  महिलाएं अपनी लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि आज बेटियां स्वतन्त्र हैं तो अपने सपनो को साकार करें। यूक्रेन- रूस के मध्य हो रहे युद्ध की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि युद्ध को रोक कर 28 हजार भारतीयों सहित अन्य देशों के नागरिकों को स्वदेश लाने का कार्य हमारी सरकार ने किया, यही हमारे देश की पहचान है। 
           इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों, कस्तूरबागांधी विद्यालय के बच्चों द्वारा राष्ट्रप्रेम एवं देश प्रेम की भावनाओं से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहन प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम के अन्त में राज्यमंत्री द्वारा प्राथमिक विद्यालय परिसर भिस्वालाला में शिलाफ़लकम का अनावरण व वृक्षारोपण किया गया । पंच प्रण की शपथ  दिलाई गई।
         इस अवसर पर  विधायक पड़रौना मनीष जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए, क्रीड़ा अधिकारी, डीपीआरओ, सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।।       
 दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ