गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा के जिला पंचायत सदस्यों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 2024 के लोकसभा चुनाव में दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेता नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने के हर गांव में और घर तक पहुंचने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है। दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा भी बढ़ी है। यह सब कुछ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से संभव हो पाया है।प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में केंद्र की भाजपा सरकार की नौ साल की उपलब्धियों और गरीब कल्याण की एक एक योजना को विस्तार से बताते हुए कहा कि अब जरूरत इस बात की है कि भाजपा के जिला पंचायत सदस्य इन बातों को जनता लें जाएं। देश में यूपीए सरकार की दस साल के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने इसे चुनौती के रूप लिया और इस बीमारी से देश को मुक्त कराने के लिए संकल्पित है।
पार्टी नेतृत्व की मंशा है कि जो जिला पंचायत सदस्य भाजपा के सिंबल पर जीते हैं वह संगठन की रीति नीति से परिचित हो। इसी तरह भाजपा का लक्ष्य हर चुनाव जीतने का होता है। भाजपा प्रशिक्षण के माध्यम से टीम तैयार कर रही है। अब इस टीम को 2024 के लिए तैयार रहना है, ताकि नरेंद्र मोदी की एक बार फिर प्रचंड बहुमत प्रधानमंत्री बनाया जा सके। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने उप मुख्यमंत्री समेत प्रतिभागियों का स्वागत आभार जताया। संचालन वर्ग प्रमुख जनार्दन गुप्ता ने किया।
समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान में दिखाएं रुचि:: सहजानंद राय
प्रथम सत्र में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने पंचायती राज की भूमिका विषय पर अपनी राय रखते हुए कहा कि गांवों के विकास में ही देश और प्रदेश का विकास निहित है। प्रदेश में
पंचायत को लेकर तीन तरह की अवधारणा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की है। गांवों की उन्नति के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार मिले हैं। भाजपा की प्रदेश और देश की सरकारों ने पंचायत प्रतिनिधियों को वित्तीय एवम अन्य अधिकारों से मजबूत किया है। भाजपा की सरकारों ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार किया है। भाजपा की पंचायतों में भागीदारी बढ़ी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के इस मंत्र को हम सभी को अंगीकार करना चाहिए। भाजपा का भी यही संकल्प है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायत प्रतिनिधियों से रूबरू हुए और गांवों के विकास की चिंता की। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को सजग रहने की भी जरूरत है। अध्यक्षता देवरिया के जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी व संचालन सिद्धार्थ शंकर पांडेय ने किया।
महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार कर रही है भाजपा:शाही
द्वितीय सत्र में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 9 वर्ष में देश में इतना विकास कार्य हुआ है जितना पिछले 60 वर्षों में नहीं हुआ था। भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार कर रही है और ग्रामोदय व लोक कल्याणकारी अन्त्योदयी कार्यों से आत्मनिर्भर भारत बनाने में तेजी से अग्रसर है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा भी गाँव क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों को विभिन्न सरकारी योजनावों का लाभ देती है। योजनाओं को लागू करने का यही उद्देश्य होता है कि उनको इन योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जा सके।आम आदमी के जीवन को खुशहाल बनाने का अद्भुभुत प्रयास भाजपा सरकार कर रही है। कहा कि पहले देश ही नहीं बल्कि दुनिया में उत्तर प्रदेश की पहचान गुंडे माफिया और दंगा प्रदेश के रूप में होती थी। लेकिन अब योगी आदित्यनाथ के सरकार में गुंडे फाफिया जमींदोज हो गये हैं। दंगे बीते जमाने की बात हो गई है। उत्तर प्रदेश बदल रहा है, प्रदेश में लोगों और निवेशकों बढ़ा है। उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश बन रहा है।अध्यक्षता मऊ के जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय और संचालन शैक्षिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अजय सिंह ने किया।
तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकारक की भावना से काम करती है भाजपा: डॉ रमापति राम त्रिपाठी
तृतीय सत्र में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व देवरिया सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मिशन है कि भारत भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण से मुक्त होकर एक भारत श्रेष्ठ भारत बने। इसलिए भाजपा की नीतियां जाति, धर्म, वर्ग संप्रदाय से उपर उठकर गांव गरीब और पंचायत को केंद्र में रखकर बनाई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकारक की भावना के साथ कार्य करती है। जिला पंचायत सदस्यों को सम्पर्क, संवाद, संगठन, समाधान और कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यालय व कोष के मंत्र को विस्तार से समझाते हुए डॉ त्रिपाठी ने कहा कि अपने आचरण, व्यवहार, वाणी और कार्य से जाति धर्म से उपर उठकर व्यक्तिगत द्वेष को किनारे रखकर समाज के सभी वर्गों से सम्पर्क और संवाद स्थापित कर जन जन को जोड़कर भाजपा को मजबूत करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण में सहभागी बनें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र और संचालन डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने किया।यहाँ पर नपाप अध्यक्ष कुशीनगर किरन जायसवाल व भाजपा नेता /अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने आये हुए अथितियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर
प्रदेश मंत्री बसन्त त्यागी, जिला प्रभारी रमेश सिंह, सांसद विजय कुमार दूबे, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, संयोजक मीडिया संपर्क विभाग सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,अमिय गुप्ता, चन्द्रप्रभा पाण्डेय, बलिराम यादव, नन्द किशोर नथानी,शैलेन्द्र सिंह, अमित पाण्डेय, अनिल प्रताप राव, उमेश सिंह, रामायण कुशवाहा सहित गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 जिलों के भाजपा जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ