वोटर चेतना महाभियान को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला 22 नवम्बर को

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वोटर चेतना महाभियान की द्वितीय चरण का जिला स्तरीय कार्यशाला दिनांक 22 नवम्बर दिन बुधवार  को रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में सुबह 11:30 बजे आयोजित किया गया है।
यह जानकारी जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, क्षेत्र से नियुक्त जिला प्रवासी, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला मतदाता सूची प्रमुख, विधानसभा मतदाता सूची प्रमुख, सह-प्रमुख, जिला में निवास करने वाले प्रदेश व क्षेत्रीय पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष,नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, मोर्चा के प्रदेश, क्षेत्र एवं जिलाध्यक्ष, महामंत्री,जिला चुनाव आयोग सम्पर्क विभाग टोली, मण्डल मतदाता सूची प्रमुख, आई०टी० व सोशल मीडिया जिला व विधानसभा संयोजक भाग लेंगे।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ