*कुशीनगर* ।
झारखंड में कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों से करोड़ों रूपये की नकदी बरामद होने के बाद भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।
शनिवार को जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के नेतृत्व में भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रविन्द्र नगर पार्टी कार्यालय से रविन्द्र नाथ टैगोर चौक तक कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च निकालकर कांग्रेस पार्टी और राज्यसभा सांसद धीरज साहू का पुतला दहन किया। पुतला दहन के बाद जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कांग्रेस पार्टी पर देश को लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी कांग्रेस सिर्फ गरीबों के पैसे हड़पना जानती है। लूट-खसोट करना कांग्रेस के नस-नस में है। आयकर विभाग के छापे में झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद 300 करोड़ रुपए इसका जीता - जागता उदाहरण है। जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस से सवाल किया है कि कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां 300 करोड़ रुपया बरामद हुआ है। इस पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी क्या जवाब देंगी। खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अरबों रुपये नगद बरामद होना कोई सामान्य घटना नहीं है। इतनी बड़ी रकम किसी एक व्यक्ति की नहीं हो सकती हमें अंदेशा है कि ज़ब्त की गई अरबों रुपये की राशि में कांग्रेस के बड़े बड़े नेताओं का भी हिस्सा है। विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा धीरज साहू जैसे सैकड़ों नेताओं के घर अवैध रुपए रखे गए हैं जिसे 2024 के लोकसभा चुनाव में गलत प्रयोग किया जाएगा। हाटा विधायक मोहन वर्मा, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी और बंका सिंह ने धीरज साहू पर प्राथमिकी दर्ज कर अविलंब उनकी गिरफ्तारी व इसमें लिप्त लोगों कार्रवाई की मांग की l इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, दिवाकर मणि त्रिपाठी, सीता सिंह, विनोद भारती, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, बलिराम यादव, बाबू नन्दन सिंह, अतुल श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, धन्नजय तिवारी, मनीष जायसवाल बुलबुल, मण्डल अध्यक्ष महेश रौनियार, राधेश्याम गुप्ता, आनन्द मिश्र, प्रमोद साहा, दीपराज खरवार, रामक्यास सिंह, अरुण सिंह, नूतन दूबे, रुपम सिंह जनार्दन मद्देशिया, देवेश मिश्र उपस्थित रहे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ