लोकसभा चुनाव में 400 पार लक्ष्य को लेकर भाजपा का बूथ स्तर तक का बैठक जारी

लोकसभा चुनाव में 400 पार लक्ष्य को लेकर भाजपा का बूथ स्तर तक का बैठक जारी।* 

 *जनता के बीच जो पार्टी काम करेगी,जनता उसी के कार्यकर्ता को चुनेगी अपना प्रतिनिधि:दुर्गेश राय* 

 *कुशीनगर* 
लोकसभा चुनाव में 400 पार के लक्ष्य के साथ उतरी भारतीय जनता पार्टी अब सीधे बूथ स्तर पर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है और पार्टी में बैठक का दौर जारी है। शनिवार को पडरौना देहात, विशुनपुरा, पिपरा और पडरौना नगर मण्डल की बैठक में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र मणि त्रिपाठी और अन्य नेताओं ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बूथ को अभेद्य बनाकर चुनाव में जीत का मंत्र दिया।
    जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि जो पार्टी जनता के बीच में रहकर जनता का कार्य करेगी, उसी पार्टी के कार्यकर्ता को जनता अपना जनप्रतिनिधि बनाकर सदन में भेजेगी।
भारतीय जनता पार्टी के नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता सदैव जनता के सुख-दुख में सहभागी रहते हैं इसलिए चुनाव दर चुनाव जनता भाजपा को आशीर्वाद दे रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का एक ही संकल्प है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप विकसित भारत के संकल्प से जुड़ना और इस संकल्प को पूर्ण करना। मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।
    लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र मणि त्रिपाठी न पार्टी की सबसे निचली इकाई बूथ जीतने पर फोकस किया और कहा कि हमारी सभी तैयारियां बूथ  पर शिफ्ट हो गया है । उन्होंने ने बूथ जीतने का मंत्र देते हुए कहा कि जिसने इस सबसे निचली इकाई को जीत लिया, समझो उसने सीट जीत ली। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने बूथ अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक समान महत्व देती है। मण्डल और शक्ति केंद्र के पदाधिकारी बूथ समिति और पन्ना समिति के साथ बैठक कर पूरे सजगता से अपने बूथ को अभेद्य बनाकर लोकसभा चुनाव जीतने के लिए सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और उन्हें मोदी सरकार की दस साल की उपलब्धियों के बारे में बताएं। नये लोगों को संगठन में जोड़े जिससे आने वाले चुनाव में भाजपा की एक बार फिर शानदार जीत के साथ केन्द्र में भाजपा की सरकार बने।
    बैठक को जिला महामंत्री सुदर्शन पाल,विधानसभा प्रभारी डॉ निलेश मिश्र, विधानसभा संयोजक मार्कण्डेय शाही विशुनपुरा ब्लाक प्रमुख विन्ध्वासिनी श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल,जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, लोकसभा विस्तारक पवन पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष रामजीत चौहान, राधेश्याम गुप्ता, महेश रौनियार, भुवनेश्वर त्रिपाठी सहित सभी मण्डलों में मण्डल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ