कुशीनगर विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन कसया में हुआ सम्पन्न

कुशीनगर विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन कसया में हुआ सम्पन्न

 *सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने किया संबोधित*

 *भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश दंगामुक्त व व्यवस्था युक्त प्रदेश बना:पी एन पाठक* 
 *मोदी सरकार में देश आर्थिक, सामरिक तथा सांस्कृतिक रूप से एक वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर हुआ अग्रसर:राजेश पांडेय* 

 *कुशीनगर* 

भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन बुद्धवार को कसया स्थित गोल्डेन रिजार्ट में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय उर्फ गुड्डू पाण्डेय, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और कुशीनगर विधायक पीएन पाठक के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन किया।
     सम्मेलन को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म-मानवदर्शन’ को अपने वैचारिक दर्शन के रूप में अपनाया है। साथ ही पार्टी का अंत्योदय, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास एवं सुरक्षा पर भी विशेष जोर है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ 6 अप्रैल, 1980 को भाजपा का गठन हुआ।अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए हैं।

    क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा भारतीय संविधान में निहित मूल्यों तथा सिद्धांतों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आधारित राज्य को अपना आधार मानती है। पार्टी का लक्ष्य एक ऐसे लोकतान्त्रिक राज्य की स्थापना करना है जिसमें जाति, सम्प्रदाय अथवा लिंगभेद के बिना सभी नागरिकों को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक न्याय, समान अवसर तथा धार्मिक विश्वास एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो।

      विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय उर्फ गुड्डू पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मोदी-योगी वाली डबल इंजन की सरकार ने पूरे देश का चित्र बदल दिया है। भाजपा के शासन में देश आत्म निर्भरता की ओर बढ़ रहा है। नीति आयोग की रिपोर्ट (डच) मल्टी डायमेंशनल पॉवर्टी इन्डेक्स की रिपोर्ट कहती है कि नौ सालों में 17.89 प्रतिशत यानी 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये।

   पूर्व सांसद ने कहा कि कश्मीर की क्यारियों में केसर की जगह बारुद उगाने की जो परंपरा थी, संकट की घड़ी में पश्चिम का दरवाजा खटखटाने की जो परंपरा थी, सांस्कृतिक पहचान का जो अभाव भारतवासियों में था, इन सभी प्रश्नों के उत्तर के रूप में वर्ष 2014 को इतिहास में अनेकानेक वर्षों तक याद किया जाएगा, जब भारतवर्ष के पटल पर सांस्कृतिक एवं राष्ट्रबादी चेतना ध्वजवाहक एवं एक कुशलतम नेतृत्व के रुप में नरेंद्र मोदी जी का पदार्पण हुआ और जन जन के हृदय में राष्ट्रीय तथा सांस्कृतिक पुनर्जागरण की मशाल जलने लगी। देश आर्थिक, सामरिक तथा संस्कृतिक रूप से एक वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर हुआ। वर्ष 2014 में जब भाजपा सरकार सत्ता में आई तो पिछली सरकार के कृत्यों से आहत इस देश के पास जननायक एवं यशस्वी व्यक्तित्व श्री नरेंद्र मोदी के रुप में आशा की किरण दिखाई दी। बागडोर संभालते समय श्री मोदी जी को जो भारत मिला और गत एक दशक से थोड़े ही अधिक समय में जो भारत आज हम सभी को गौरवान्वित करता है, इन दोनों के बीच में विशाल अंतर परिलक्षित होता है। इस गौरवशाली परिवर्तन यात्रा के हम सभी साक्षी रहे हैं।
     कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश  दंगा मुक्त कानून व्यवस्था युक्त प्रदेश बना। देश व प्रदेश सांस्कृतिक एकता के मानबिन्दुओं को सुरक्षित संरक्षित किया गया। उ०प्र० सर्वाधिक एक्सप्रेस वे वाला प्रदेश बना। एयरपोर्ट, मेट्रो, रेलवे, स्वच्छता, हर घर नल योजना, निर्धनों को अनाज, मकान आदि जन कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है कि भारत विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है।
     अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का तीसरा कार्यकाल राष्ट्र की राजनीति और विकास पथ में परिवर्तन के एक नए युग की शुरुआत कर रहा है। एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक, वक्फ संशोधन विधेयक, एक राष्ट्र एक चुनाव, आयकर छूट सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपये करने से करदाताओं को राहत जैसे कई निर्णय राजनीतिक और सामाजिक विमर्ष की गतिशीलता को बदलने की क्षमता रखते हैं।
      कुशीनगर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने सम्मेलन में आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं जिला मीडिया प्रभारी व कार्यक्रम संयोजक विश्वरंजन कुमार आनन्द ने आभार व्यक्त किया। तथा संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव ने किया।
    इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष जगदम्बा सिंह,डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, सुधीर राव,हरिनाथ भाई, अवधेश प्रताप सिंह, डॉ सीमा गुप्ता, चन्द्र प्रभा पाण्डेय, डॉ वीना गुप्ता,कृष्ण कुमार,दिनेश कुमार जायसवाल,आद्या पाण्डेय, राजेश राव, अमरजीत कुशवाहा,बच्चा सिंह,किन्नरेश चौबे, डॉ टी एन राव, डॉ छेदी शर्मा, दिनेश गुप्ता,विनोद गुप्ता, अजय शर्मा, सुनील कौशिक, गुलाब गुप्ता राजीव सिंह, सहित सैंकड़ों सक्रिय सदस्य उपस्थित थे। 
 
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ