*कसया/कुशीनगर*
बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर की सहायक आचार्य एवं प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. श्वेता भट्ट ने गोरखपुर स्थित कोर्टयार्ड मैरियट में एक युवा मॉडल एंटरप्रेन्योर सोशल एक्टिविस्ट कनक पांडेय से मुलाकात कर पूर्वांचल में महिलाओं की स्थिति पर विशेष चर्चा की।
उन्होंने डॉ. भट्ट ने बताई कि महिलाओं की शिक्षा मात्र केवल डिग्री तक सीमित है उसे शिक्षा को कौशल परक बनाने की बात के साथ ही ऐसी महिलाएं जो दहेज उत्पीड़न की शिकार है या अन्य किसी भी तरह का उत्पीड़न झेल रही है उनकी स्थिति को सुधारने पर विचार की गई।
इसके साथ ही ऐसी महिलाओं को उत्पीड़न से निकालकर समाज का मूल चेहरा देने की ओर प्रयास पर भी चर्चा हुई। वार्ता के दौरान उन्होंने पूर्वांचल के कुशीनगर जिले से एक ऐसी संस्था की शुरुआत कर विशेष कर महिलाओं को लेकर काम करने पर विचार हुआ।
महिलाओं में शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देना है जो सिर्फ डिग्री के लिए नही हो बल्कि उनके कौशल को भी बढ़ाना है।06 अगस्त 2025 को बुद्ध पीजी कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा,जिसमें आसपास की महिलाओं /बच्चियों को आमंत्रित कर उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी और उनके भविष्य के लिए चर्चा की जाएगी। उक्त कार्यक्रम में कनक पांडेय भी शामिल होंगी।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ