*शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन एक करोड़ 53 लाख की मिली सौगात, पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा खरदर माता मंदिर*
*भाजपा सरकार में हो रहा ऐतिहासिक विकास,आमजन के विकास को लेकर प्रतिवद्ध है सरकार : पी.एन पाठक*
*कुशीनगर*
सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर तीन संत गाणगे नगर नौकाटोला में खरदर माता स्थान पर 1 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से होने वाले सौंदर्यीकरण व विकास कार्यों का कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने समारोह पूर्वक शिलान्यास किया। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन खरदर मंदिर पर 1 करोड़ 53 लाख के निर्माण कार्य का शिलान्यास होने से स्थानीय लोगों ने हर्ष व्याप्त है। यहाँ पर विधायक ने विधि-विधान से पूजन अर्चन किया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया। स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ विधायक पी.एन पाठक का माल्यार्पण व बुके देकर कर स्वागत किया।
नवरात्रि के पहले दिन शिलान्यास कार्यक्रम में भारी संख्या में मां खरदर मंदिर पहुंचे लोगो को गायक अनमोल दास, गायिका मोना प्रियंका ने भक्ति गीतों से खूब झुमाया जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। खरदर माता का सौंदर्यीकरण और विकास होगा। यह स्थान पर्यटन के रूप में विकसित होगा। इस पर 1.53 करोड़ रुपये खर्च होगा।
मंदिर के विकास की मांग काफी दिनों से चल रही थी। माता के स्थान पर जिले के अलावा गैर जिले से लोग माथा टेकने आते हैं। नगर पालिका के वार्ड नंबर तीन में खरदर माता के स्थान पर भक्तों का आना-जाना रहता है। मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का शिलान्यास होने पर कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक के प्रति लोगों ने धन्यवाद और आभार ज्ञापित किया है।
जनश्रुतियों के मुताबिक इस मंदिर पर जो श्रद्धालु सच्चे दिल से मन्नत मांगता है। उसकी मुरादे पूरी होती हैं। यह क्षेत्र का प्राचीन मंदिर है।
पी.एन पाठक ने यहाँ पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ऐतिहासिक विकास कार्य कर रही है। आमजन को सड़क,आवास, पेयजल, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार आमजन के विकास का संकल्प के साथ काम कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आमजन के लिए उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, सौभाग्य योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाकर सभी वर्गों के लोगों को लाभांवित किया जा रहा है। धार्मिक महत्व को बढ़ावा देने के किए गए वादों के अनुसार प्रमुख धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। खरदर माता स्थान मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, साइनेज और बेंच सहित अन्य विकास कार्य होगा। यहाँ पर अपने सम्बोधन में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के सबका विकास हो रहा है। नपाप क्षेत्र को सड़क, नाली,लाइट, पेयजल समेत अन्य सुविधा से लैस किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार व कबि दिनेश तिवारी(भोजपुरिया) ने किया।
इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष कुशीनगर किरन जायसवाल, अनिल प्रताप राव, रामायण कुशवाहा,सभासद सूर्यनाथ यादव, राज पाठक, राकेश यादव, कन्हैया यादव, संजय, छागुर कुशवाहा, कन्हैया राय, फूलबदन यादव, राजेंद्र, रामसेवक, जोखन वर्मा, गोरख वर्मा, गणेश वर्मा, नंदू, बाबूलाल कुशवाहा, अधिशासी अधिकारी अंकिता शुक्ला, जेई गोपाल राय, अभिजीत सिंह समेत भारी संख्या में लोग और स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ