भारतीय किसान यूनियन अंबावता के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए लाखों की राहत सामग्री लेकर हुआ रवाना.
आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करती खबर उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर से हे यहां भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रिशिपाल अंबावता के आह्वान पर मुजफ्फरनगर से पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत सामग्री रवाना की गई।
यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने लाखों की इस राहत सामग्री को खुद और अनेकों लोगों की मदद से इकट्ठा किया है इस राहत सामग्री में आटा चावल तेल दाल दवाइयां किचन का सभी सामान महिला पुरुष बच्चों के कपड़े चप्पल आदि लिए गए ।
यह राहत सामग्री 200 परिवारों तक पहुंचेगी। इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष इसरार हाशिम और जिला अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राहत सामग्री को मिनी ट्रक में लोड कर पंजाब के लिए रवाना हुए। पदाधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर आगे भी मदद जारी रहेगी।
"मुज़फ्फरनगर से पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत सामग्री रवाना की गई। भाकियू अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रिशिपाल अंबावता के निर्देशन में यूनियन ने 200 परिवारों के लिए जरूरी सामान भेजा। राहत सामग्री में खाद्य वस्तुओं के साथ कपड़े, कम्बल और बच्चों के लिए चिप्स से लेकर मच्छरों का तेल तक शामिल है।
यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मिलकर सामग्री को ट्रक में लोड किया और पंजाब की ओर रवाना किया। पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक मदद का सिलसिला जारी रहेगा।"
0 टिप्पणियाँ