शाहजहांपुर में जहां एक ओर इलाज आम आदमी के लिए लगातार चुनौती बनता जा रहा है, वहीं कुछ चेहरे ऐसे भी हैं जो उम्मीद बनकर सामने आते हैं
ऐसा ही एक नाम है डॉक्टर केपी गुप्ता जो अर्नब हॉस्पिटल के संचालक हैं।
डॉक्टर केपी गुप्ता बीते लंबे समय से फ्री हेल्थ कैंप सेवा शिविर और नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श जैसे कार्यक्रमों के जरिए जरूरतमंद गरीब और लाचार मरीजों की मदद करते नजर आते हैं।
इन शिविरों में उन लोगों को इलाज मिलता है जो आर्थिक मजबूरियों के कारण अस्पताल तक पहुंच नहीं पाते
इलाज ही नहीं, बल्कि मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और मानवीय दृष्टिकोण डॉक्टर केपी गुप्ता को एक अलग पहचान देता है
उनका मानना है कि चिकित्सा केवल पेशा नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है।
शाहजहांपुर के अलग अलग क्षेत्रों में लगाए गए इन सेवा कैंपों से सैकड़ों परिवार लाभान्वित हो चुके हैं
स्थानीय लोग भी डॉक्टर केपी गुप्ता की इस पहल की खुले दिल से सराहना कर रहे हैं
निस्संदेह डॉक्टर केपी गुप्ता जैसे समाजसेवी डॉक्टर आज के समय में चिकित्सा और मानवता के बीच सेतु बनकर सामने आ रहे हैं जो जरूरतमंदों के लिए सिर्फ डॉक्टर नहीं बल्कि उम्मीद हैं
0 टिप्पणियाँ