नंद किशोर यादव जी को नागालैंड के राज्यपाल बनाए जाने पर जसपाल सिंह टाइगर नें पंजाब में बांटी मिठाइयां
पंजाब-लुधियाना/ जहां एक और बिहार की राजनीति में काफी गैर बदलाव देखने को मिल रहा है वही बिहार के भाजपा नेता श्री नंद किशोर यादव जी को नागालैंड के राज्यपाल बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए पंजाब लुधियाना के वरिष्ठ समाजसेवी जसपाल सिंह टाईगर ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि यह उनके लिए बड़े ही मान और सम्मान की बात है।
उन्होंने कहा कि नंद किशोर जी एक बहुत ही सूझवान और सुलझे हुए व्यक्तित्व के धनी नेता हैं तथा लंबे समय से जनसेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं।
श्री टाइगर ने कहा जब मैं बिहार में व्यापार मंडल में सक्रिय भी भूमिका निभा रहा था तब से मैं उन्हें भली बात जानता हूं वह हमारे अच्छे मित्र रहे हैं और उन्होंने सदैव समाज सेवा और मानवता के कार्यों में अपना योगदान दिया है।
स.जसपाल सिंह टाईगर ने कहा कि नंद किशोर यादव को इस प्रकार का महत्वपूर्ण दायित्व मिलना उनके लिए गर्व की बात है, क्योंकि वे उनके बहुत ही अच्छे मित्र भी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नंद किशोर यादव अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर नागालैंड राज्य में उत्कृष्ट कार्य करेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
अंत में स. जसपाल सिंह टाईगर ने नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और पंजाब के समाजसेवियों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की कथा कहा कि मैं श्री नंदकिशोर यादव जी को एक बार पुन:उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करता हूं। और मैं जल्द ही नागालैंड जाकर उन्हें मिलकर बधाई दूंगा।
0 टिप्पणियाँ