हर्षोल्लास के साथ निकली भव्य शोभायात्रा: 'शत् चंडी महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन' का दिव्य आगाज़

हर्षोल्लास के साथ निकली भव्य शोभायात्रा: 'शत् चंडी महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन' का दिव्य आगाज़
सीतापुर  सिधौली क्षेत्र के मनिकापुर में स्थीत श्री शीतला माता मंदिर   में आयोजित होने वाले 7 दिवसीय "शत् चंडी महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन" की शुरुआत आज एक भव्य और दिव्य शोभायात्रा कलश यात्रा के साथ की गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भजनों की मधुर धुनों के साथ निकाली गई इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
भव्य शोभायात्रा शीतला माता मंदिर मनिकापुर से सुबह 11 बजे शुरू होकर क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होते हुए आदिगंगा गोमती नदी के किनारे स्थीत श्री बालेश्वर महादेव धाम पहुंची।
 शोभायात्रा में सबसे आगे यज्ञ संरक्षक  श्रीमद् परमहं स्वामी प्रकाशानंद सरस्वती जी महराज फलाहारी बाबा एवं यज्ञध्याक्ष परमहं स्वामी  राजेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज सतरिख बाराबंकी  व मुख्य यजमान राम नरेश पाल  , जय प्रकाश सिंह शैलेन्द्र सिंह एवं सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। गाजे-बाजे के साथ चल रहे श्रद्धालुओं ने 'जय माता दी', 'जय श्री राम' के उद्घोष से पूरे माहौल को गुंजायमान कर दिया। बैंड-बाजे और भजन मंडलियों की प्रस्तुति ने शोभायात्रा को और भी आकर्षक बना दिया यज्ञ एवं सम्मेलन के 
 परमहंस स्वामी राजेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज ने बताया कि इस "शत् चंडी महायज्ञ" का मुख्य उद्देश्य विश्व कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, और क्षेत्र में सुख-शांति की कामना करना है। महायज्ञ के साथ आयोजित होने वाले 'विराट संत सम्मेलन' में दूर दूर  से प्रतिष्ठित संत-महात्मा पधार रहे हैं, जिनके दिव्य वचनों से श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

आगामी कार्यक्रम:
कल से यज्ञशाला में वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ हवन-पूजन और शाम को संतों के मुखारविंद से ज्ञानवर्धक कथा/प्रवचन शुरू होंगे। आयोजकों ने सभी धर्मपरायण जनता से महायज्ञ में पहुंचकर धर्मलाभ उठाने की अपील की है।
शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और भव्य संपन्न हुई इस अवसर पर  मनीष जयसवाल, ज्ञानेश पाल धनगर  , अजित सिंह , सुनिल रावत, प्रकाश रावत, आशुतोष सिंह, सुमेश सिंह , मंदीप रावत ,अजय रावत , अंकित जयसवाल, दीपक पाल , हर्षवर्धन पाल , पंकज मिश्रा बिमल शूक्ला, कमलेश अवस्थी, सोनू अवस्थी, अमरेन्द्र, सोनू रावत, राम विलास पाल ,राजा राम,  सूरज मौर्य राम नरेश राजपूत प्रमोद राजपूत , रोहित पांडेय, देवेश शूक्ला ,भारत मामा  आदि हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ