गिट्टी से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने से पलटा

गिट्टी से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने से पलटा 

गरौठा झांसी 
 तहसील गरौठा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम निमगहना स्टैंड के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गिट्टी से लदा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर गरौठा से मारकुआ की ओर जा रहा था।

हादसे के दौरान ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि ट्रैक्टर के पलटने से मौके पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।

स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला गया और ट्रैक्टर को सीधा करने का प्रयास किया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इस हादसे से एक बार फिर ओवरलोडिंग पर लोगों ने सवाल उठाए है कि ओवरलोडिंग वाहन पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए जिससे कोई भी हादसा नहीं हो सके

रिपोर्ट राशिद पठान 
6394131221

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ