*विवाह भवन का उद्घाटन कर जनता को किया समर्पित*
*स्वास्थ्य शिविर में हजारों मरीजों का हुआ ईलाज*
*करीब एक हजार महिलाओं,बुजुर्गों में वितरित हुआ अंगवस्त्र*
*कसया स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाया जन्मदिन*
*कुशीनगर*
शुक्रवार को कुशीनगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक पी.एन पाठक ने अपने जन्मदिन पर सर्वप्रथम विधानसभा क्षेत्र के कुबेर स्थान में स्थित भगवान शिव के मंदिर में पूरे परिवार और अपने शुभचिंतकों के साथ जलाभिषेक किया उसके बाद विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।
स्वास्थ्य शिविर, वृद्धाश्रम सेवा कार्यक्रम, कुबेरस्थान में भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान उक्त कार्यक्रमों में कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक का केक काटकर हर्षोल्लास से जन्मदिन मनाया गया।
कसया स्थित वृद्धाश्रम में कार्यक्रम आयोजित कर बुजुर्गों संग विधायक श्री पाठक ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और बुजुर्गों में वस्त्र वितरित किया। उसके उपरांत कसया तहसील क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर स्थित जूनियर हाई स्कूल परिसर में शुक्रवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य मेला एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराया और दवा लिया।
स्वास्थ्य मेले में लखनऊ पीजीआई गोरखपुर एम्स समेत जनपद से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान विधायक पी.एन पाठक समेत तीन दर्जन लोगों ने रक्तदान किया और केक काटकर लोगो के साथ जन्मदिन की खुशियां मनाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है।क्षेत्र में हर तीन महीने में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाता है और मै हर जगह ब्लड डोनेट कर लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करता हूं।
आगे भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहेंगे। शिविर में महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों की विशेष रूप से जांच की गई। तत्पश्चात विधायक के द्वारा उसी गांव स्थित नवनिर्मित विवाह भवन का फीता का कर उद्घाटन किया गया। इसके बाद अतिथियों ने भवन का निरीक्षण किया और इसे क्षेत्र के सामाजिक आयोजनों के लिए उपयोगी बताया।
बताते चलें कि पार्टी के शीर्ष संगठन ने इनकी कार्यशैली को देखते हुए दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में इन्हें विधानसभाओं का प्रभारी बनाया था जहाँ इन्होंने अपनी कार्यकुशलता से पार्टी को जीत दिलाया है।इसके साथ ही इनकी छबि आमजन के समस्याओं को बिना भेदभाव के समाधान के लिए जानी जाती है।
इन कार्यक्रमों के दौरान मीनू पाठक, डॉ.अनामिका, डॉ.निधि, डॉ.आशुतोष पांडेय, डॉ.मुकेश यादव,डॉ.जी पी गुप्ता, डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ.विश्वजीत मिश्रा, डॉ.कमलेश वर्मा, डॉ.आफताब, डॉ.संजय, एसडीएम कसया डॉ संतराज सिंह बघेल, तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह, राज पाठक,विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह, ईओ अंकिता शुक्ला, एडीओ पंचायत नीरज चतुर्वेदी,सीएमओ कुशीनगर डॉ.चंद्र प्रकाश, ए सी एम ओ डॉ.अवधेश कुशवाहा,अधीक्षक कसया मार्कण्डेय चतुर्वेदी, चेयरमैन प्रतिनिधी दुदही अजीम आलम ,प्रधान प्रतिनिधि कामोद सिंह, प्रधान मार्कण्डेय राय,संजीव सिंह शिब्लू, मंडल अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा, पूर्व प्रधान सत्यनारायण निषाद,किरन सिंह,रत्नेश श्रीवास्तव, सतीश शर्मा, प्रमोद मल्ल, राजू सिंह सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
*कुशीनगर से दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ