एक वर्ष पूर्व भी ग्रामीणों ने इस हाईटेंशन तार को ऊपर करने के लिए विद्धुत विभाग के अधिशासी अभियंता को दिया था शिकायती पत्र, लेकिन नही हुई कोई कार्यवाही*
*कुशीनगर*
जनपद के कसया विद्धुत उप केंद्र के अहिरौली राजा गांव में शुक्रवार को एक भवन निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लोहे का सरिया नीचे झूल रहे हाई वोल्टेज विद्युत लाइन से छू जाने के कारण एक राजगीर व एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने राजमिस्त्री को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अहिरौली राजा गांव निवासी सुनील कुमार के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान डुमरी चुरामन छपरा निवासी राजगीर मिस्त्री 53 वर्षीय श्याम लाल और अहिरौली राजा निवासी 30 वर्षीय नगीना लोहे का छड़ सीधा कर रहे थे। तभी सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत तार जो बहुत निचे से गुजर रहा था उस से छू गया।
करंट की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस द्वारा कसया सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने श्याम लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से झुलसे नगीना को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।
लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन करने लगे। घटना की सूचना पर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कसया आशुतोष सिंह मयफोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। जहाँ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से वार्ता कर लोगों को शांत कराया।
प्रभारी निरीक्षक ने मौके से ही उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया तथा उनके निर्देश पर मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। वही विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जता रहे लोगों को समझाया बुझाया गया।विद्धुत विभाग के अधिकारियों के लापरवाही का आलम यह रहा कि इतनी दर्दनाक घटना होने और उसकी सूचना मिलने के बाद भी विभाग का कोई अधिकारी घटना स्थल पर नही गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।इस दर्दनाक घटना को लेकर ग्रामीण विभाग के खिलाफ आंदोलन कर सकते हैं।
*कुशीनगर से दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ