महेंद्र कुमार प्रजापति जी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है, वह उनके लिए अत्यंत गर्व एवं सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सदैव गरीबों, युवाओं, व्यापारियों एवं समाज के सभी वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य करती रही है और वह भी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करेंगे।
उन्होंने विशेष रूप से आदरणीय श्री चिराग पासवान जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है तथा देश एवं प्रदेश में युवाओं के बीच एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। साथ ही उन्होंने व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अशोक कुमार वर्मा जी का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में व्यापार प्रकोष्ठ संगठन को और अधिशक्त बनाने का कार्य करेगे ।
महेंद्र कुमार प्रजापति जी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी ईमानदारी, कर्मठता एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन विस्तार एवं पार्टी हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
अंत में उन्होंने पार्टी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग एवं विश्वास से ही उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त हुई है।
0 टिप्पणियाँ