*कुशीनगर*
मा0 मुख्यमंत्री का 2 जून को जनपद में आगमन के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कार्यक्रम स्थल हरिहरपुर तमकुहीराज क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड निर्माण, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच, टेंट, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित रहे।
निरीक्षण के उपरांत कार्यक्रम स्थल पर ही संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर कार्यक्रम के आयोजन हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सौंपे गए दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा प्रत्येक बिंदु पर तैयारियां समय से पूर्ण कर लें।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रखी जाए।
निरीक्षण एवं बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी , अपर जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी गण व पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ